Skip to main content

राजस्थान के प्रमुख ताम्रपत्र के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग :1

 

राजस्थान के प्रमुख ताम्रपत्र के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग :1    



प्र.01 ताम्र पत्र किस दान से जुड़े है ? 

उ.     भूमिदान।  


प्र.02 भारत में सर्वप्रथम किन शासकों नें ब्राह्मणों / बौध्द भिक्षुओं को भूमिदान देने की प्रथा प्रारम्भ की थी ?

उ.      सातवाहक शासक।  


प्र.03 किस ताम्र पत्र के आधार पर कनिंघम ने राजपूतों को कुषाणों को यू -ए - ची जाती का माना है ? 

उ.    ब्रोच गुर्जर ताम्रपत्र।  


प्र.04 ताम्रपत्र में सर्वप्रथम किस भाषा का प्रयोग हुआ था ?

उ.     संस्कृत।  


प्र.05 सभी प्रकार के करों से मुक्त भूमि कौनसी होती है ? 

उ.     ताम्र पत्र जारी की हुई भूमि। 


प्र.06 ताम्र पत्र प्राय किस लम्बाई चौड़ाई के होते थे ? 

उ.     8" * 6" या 12" * 8"। 


प्र.07 भूमि की छोटी नाप को क्या कहा जाता था ? 

उ.      बीघा 


प्र.08  भूमि की बड़ी नाप को क्या कहा जाता था ? 

उ.      हल।  


प्र.09 एक हल में कितनी बीघा होती है ? 

उ.     50 बीघा।  


प्र.10 एक बीघा में साधारणतया कितने बॉंस तक हो सकती है ? 

उ.     25 से 40 बॉंस तक। 


प्र.11 रबी की फसलों को पहले क्या कहा जाता था ? 

उ.    सीयालू।  


प्र.12 खरीफ की फसलों को पहले क्या कहा जाता था ? 

उ.     ऊनालू।  


प्र.13 महाराज भेटी ने भट्टिनाग ब्राह्मण को भूमिदान दिया ये बात कौनसे ताम्र पत्र में उल्लेख है ? 

उ.    धूलेव का दान पत्र ( 679 ई.)।  


प्र.14 ' अश्वाभुज संवत्सर ' का उल्लेख कौनसे ताम्रपत्र में है ? 

उ.       धूलेव का दान पत्र। 


प्र.15 मंथनदेव का ताम्र पत्र कौनसे ईस्वी का है ? 

उ.     959 ई।  


प्र.16 गुर्जर कबीला का सप्तसैंधव भारत से गंगा कावेरी तक के अभियान का वर्णन किस ताम्रपत्र में है ? 

उ.      ब्रोच गुर्जर ताम्रपत्र। 


प्र.17 गुजरात वासियों नें सामन्त सिंह से वागड़ राज्य छीनकर गुहिलवंशीय विजयपाल या उसके पुत्र अमृतपाल को दिया ये बात कौनसे ताम्र पत्र में बताई गई है ? 

उ.    वीरपुर का दानपत्र ( 1185 ई. )।  


प्र.18 आहड़ ताम्रपत्र ( 1206 ई. ) किस गुजरात के सोलंकी राजा से सम्बंंधित है ? 

उ.     भीमदेव ( द्वितीय , भोलाभीम।  


प्र.19 खेरादा ताम्र पत्र ( 1436 ई. ) किस राजा से सम्बंधित है ? 

उ.     महाराणा कुम्भा।  


प्र.20 शंभू को 400 टका दान महाराणा कुम्भा द्वारा दिया गया ये बात कौनसे ताम्र पत्र में उल्लेख है ? 

उ.     खेरादा ताम्र पत्र।  


प्र.21 पारसोली का ताम्र पत्र किस राजा से सम्बंधित है ? 

उ.     महाराणा रायमल।  


प्र.22 पीवल , गोरमो , माल , मगरा किस से संबंधित है ? 

उ.     भूमि।  


प्र.23 विविध लाग - बागों का उल्लेख कौनसे ताम्र पत्र में किया गया है ? 

उ.     चीकली ताम्र पत्र।  


प्र.24 पुर ताम्र पत्र किस राजा से संबंधित से है ? 

उ.     महाराणा श्री विक्रमादित्य। 


प्र.25 हाड़ी रानी कमेती (कर्मावती ) द्वारा जौहर के समय दिये गये भूमिदान का उल्लेख कौनसे ताम्र पत्र में है ? 

उ.     पुर ताम्र पत्र।  


प्र.26 जौहर प्रथा का पता कौनसे ताम्र पत्र से चलता है ? 

उ.      पुर ताम्र पत्र।  


प्र.27 चित्तोड़ के द्वितीय शाके के ठीक समय का पता कौनसे ताम्र पत्र से पता चलता है ? 

उ.     पुर ताम्र पत्र।  


प्र.28 ढोल ताम्र पत्र किस शासक के समय का है ?

उ.     महाराणा प्रताप।  


प्र.29 हल्दी घाटी युध्द के समय जोशी पुनो को कौनसा गांव दान में दिया जो युध्द के समय महत्वपूर्ण साबित हुआ ? 

उ.     ढोल गांव।  


प्र.30 पीपली (मेवाड़ ) गांव का ताम्र पत्र किस शासक से संबंधित है ?

उ.     महाराणा प्रतापसिंह। 


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के महत्वपुर्ण प्राचीन अभिलेख | Rajasthan ke pramukh abhilekh

    राजस्थान के महत्वपुर्ण प्राचीन अभिलेख पुरातात्विक स्रोतों के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्रोत अभिलेख   हैं। इनमें वंशावली,  तिथि, विजय, दान, उपाधि, नियम, उप नियम,सामाजिक नियमावली अथवा आचार संहिता, विशेष घटना आदि का विवरण उत्कीर्ण करवाया जाता रहा है। जिन अभिलेखों में मात्र किसी शासक की उपलब्धियों की यशोगाथा होती है , उसे ‌‌'प्रशस्ति' कहते हैं। अभिलेखों के अध्ययन को 'ए‌‌पिग्राफी ' कहते हैं। अभिलेखों में शिलालेख, स्तंभ लेख, गुहालेख, मूर्ति लेख, पट्टलेख , आदि आते हैं अर्थात पत्थर, धातु आदि पर लिखे लेख सम्मिलित है। भारत में सबसे प्राचीन अभिलेख अशोक मौर्य के हैं जो प्राकृत मागधी भाषा एवं मुख्यतया ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं। शक शासक रूद्र दामन का जूनागढ़ अभिलेख भारत में पहला संस्कृत का अभिलेख हैं। राजस्थान के अभिलेखों की प्रमुख भाषा संस्कृत एवं राजस्थानी है। इनकी शैली गद्य -पद्य है तथा इनकी लिपि महाजनी एवं हर्षकालीन है,लेकिन नागरी लिपि को विशेष रूप से काम में लाया गया है। राजस्थान के इतिहास से सम्बन्धित प्रमुख अभिलेख निम्नलिखित है

राजस्थान इतिहास के प्रमुख ख्यात साहित्य

                          राजस्थान इतिहास के प्रमुख ख्यात साहित्य  -  ख्यात का अर्थ होता है ख्याति अर्थात यह किसी राजा महाराजा की प्रशंसा मे लिखा गया ग्रंथ।   - ख्यात में अतिश्योक्ति में पूर्ण प्रशंसा की जाती है।   - राजस्थान के इतिहास मे 16 वीं शताब्दी के बाद के इतिहास में ख्यातों का महत्वपुर्ण स्थान है।   -  ख्यात विस्तृत इतिहास होता है जबकि ' वात ' संक्षिप्त इतिहास होता है।   - यह वंशावली व प्रशस्ति लेखन का विस्तृत रुप होता है।   - ख्यात साहित्य गद्य मे लिखा गया है।   - प्रतिभाशाली शासको की ख्यातें भी लिखी गयी , उदाहरण के लिये जोधपुर के महाराजा अजीतसिंह की ख्यात रची गयी। 

राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार

               राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार  कर्नल जेम्स टॉड, इंग्लैण्ड (1782 - 1835 ई.)  - कर्नल जेम्स टॉड ब्रिटिश निवासी थे जो 1800 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी में कार्य करने लगे।   - कर्नल जेम्स टॉड  1806 ई. के जून महिने में उदयपूर आया था।   - कर्नल जेम्स टॉड 1812 - 17 ई. तक लगातार राजस्थान भ्रमण करके ऐतिहासिक साम्रगी का संग्रह किया था।   - 8 मार्च 1818 को कर्नल जेम्स टॉड  मेवाड़ और हाड़ौती का पॉलिटिकल एजेंट ( दक्षिण - पश्चिमी राजपूताने का रेजीडेन्ट ) नियुक्त होकर उदयपूर पहूचां।