Skip to main content

राजस्थान के प्रमुख अभिलेखो के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग :2

    राजस्थान के प्रमुख अभिलेखो के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग :2



प्र.01 जिन अभिलेखों मे मात्र किसी शासक की उपलब्धियों की यशोगाथा होती है वह है - 

उ.  प्रशस्ति |


प्र.02 बसन्तगढ़ का लेख कौनसे जिले में है ? 

उ.   सिरोही |


प्र.03 जावर के निकट अरण्यगिरी में तांबे और जस्ते की खानों में काम की जानकारी जिस अभिलेख से मिलती है वो है - 

उ.   सांमोली |


प्र.04 कुण्डेश्वर ( विष्णु ) मंदिर में स्थित शिलालेख कोनसा है ? 

उ.   अपराजित | 


प्र.05 राजस्थान में अंतिम मौर्य शासक धवल का वर्णन किस अभिलेख में मिलता है ? 

उ.    कणसव। 


प्र.06 मण्डौर अभिलेख कहॉं पर स्थित है ? 

उ.     जोधपुर | 


प्र.07 घटियाला शिलालेख कहॉं पर स्थित है ? 

उ.    जोधपुर | 


प्र.08 घटीयाला शिलालेख को किसने उत्कीर्ण करवाया था ? 

उ.     कक्कुक प्रतिहार | 


प्र.09 घटियाला शिलालेख का लेखक व उत्कीर्णक कौन थे? 

उ.      मग व कृष्णेश्वर | 


प्र.10 गुर्जर - प्रतिहारों के लेखो में सर्वाधिक उल्लेखनीय अभिलेख कौनसा है ? 

उ.    ग्वालियर प्रशस्ति |


प्र.11 ग्वालियर प्रशस्ति का प्राप्त स्थान कौनसा है ? 

उ.     सागर |


प्र.12 ग्वालियर प्रशस्ति की भाषा व लिपि कौनसी है ? 

उ.    संस्कृत व उत्तरी ब्राह्मी |


प्र.13 ग्वालियर प्रशस्ति का लेखक कौन है ? 

उ.     बालादित्य | 



प्र.14 प्रतापगढ़ अभिलेख में किस गुजर - प्रतिहार शासक की उपलब्धियों का वर्णन है ? 

उ.     महेन्द्रपाल |

प्र.15 बिजोलिया शिलालेख कहॉं पर है व इसका प्रशस्तिकार कौन है ? 

उ.     भीलवाड़ा व गुण्भद्र |


प्र.16 किस शिलालेख के अनुसार चौहानों के आदि पुरुष वासुदेव ने शाकम्भरी में चहमान ( चौहान ) राज्य की स्थापना की थी ? 

उ.    बिजोलिया अभिलेख |


प्र.17 शाम्भर झील का निर्माण किसने व इसका उल्लेख किस अभिलेख में है ? 

उ.     वासुदेव चौहान व बिजोलिया अभिलेख |


प्र.18 शाम्भर तथा अजमेर के चौहानों को वत्सगोत्रीत ब्राहमण किस अभिलेख में बताया है ? 

उ.     बिजोलिया अभिलेख |


प्र.19 कौनसे अभिलेख में भूमि अनुदान को ( डोहली ) की संज्ञा दी जाती है ? 

उ.     बिजोलिया शिलालेख | 


प्र.20 किस अभिलेख में यह जानकारी मिलती है कि विग्रहराज चतुर्थ ने दिल्ली पर अधिकार किया था ? 

उ.     बिजोलिया शिलालेख | 


प्र.21 चित्तोड़ के जैन किर्ति - स्तम्भ के लेख के स्थापनकर्ता कौन है ? 

उ.    शाह जिजा | 


प्र.22 किस अभिलेख में अग्निकुण्ड से पुरुष उत्पन्न होने का उल्लेख मिलता है ? 

उ.     अचलेश्वर प्रशस्ति |


प्र.23 परमारों का मूल पुरुष धूमराज का उल्लेख किस प्रशस्ति में है ? 

उ.    अचलेश्वर प्रसस्ति |


प्र.24 लुणवसही की स्थापना कब व कहॉं पर हुई है ? 

उ.      1230 ई. व आबू - देलवाड़ा | 


प्र.25 नेमिनाथ ( आबू ) के मंदिर की प्रशस्ति की स्थापना कब हुई थी ? 

उ.      1230 ई. |


प्र.26 नेमिनाथ मंदिर की प्रशस्ति की रचना किसने की थी ? 

उ.     सोमेश्वर देव |


प्र.27 चिरवा अभिलेख की स्थापना कब व कहॉं पर हुई ? 

उ.      1273 ई. व उदयपुर |


प्र.28 चिरवा अभिलेख के रचनाकार कौन थे ? 

उ.      रत्नप्रभसुरि |


प्र.29 रसिया की छतरी के लेख का रचनाकार कौन था ? 

उ.      वेद शर्मा |


प्र.30  श्रृंगी ऋषि का शिलालेख कब का है ? 

उ.     1428 ई. |


Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के महत्वपुर्ण प्राचीन अभिलेख | Rajasthan ke pramukh abhilekh

    राजस्थान के महत्वपुर्ण प्राचीन अभिलेख पुरातात्विक स्रोतों के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्रोत अभिलेख   हैं। इनमें वंशावली,  तिथि, विजय, दान, उपाधि, नियम, उप नियम,सामाजिक नियमावली अथवा आचार संहिता, विशेष घटना आदि का विवरण उत्कीर्ण करवाया जाता रहा है। जिन अभिलेखों में मात्र किसी शासक की उपलब्धियों की यशोगाथा होती है , उसे ‌‌'प्रशस्ति' कहते हैं। अभिलेखों के अध्ययन को 'ए‌‌पिग्राफी ' कहते हैं। अभिलेखों में शिलालेख, स्तंभ लेख, गुहालेख, मूर्ति लेख, पट्टलेख , आदि आते हैं अर्थात पत्थर, धातु आदि पर लिखे लेख सम्मिलित है। भारत में सबसे प्राचीन अभिलेख अशोक मौर्य के हैं जो प्राकृत मागधी भाषा एवं मुख्यतया ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं। शक शासक रूद्र दामन का जूनागढ़ अभिलेख भारत में पहला संस्कृत का अभिलेख हैं। राजस्थान के अभिलेखों की प्रमुख भाषा संस्कृत एवं राजस्थानी है। इनकी शैली गद्य -पद्य है तथा इनकी लिपि महाजनी एवं हर्षकालीन है,लेकिन नागरी लिपि को विशेष रूप से काम में लाया गया है। राजस्थान के इतिहास से सम्बन्धित प्रमुख अभिलेख निम्नलिखित है

राजस्थान इतिहास के प्रमुख ख्यात साहित्य

                          राजस्थान इतिहास के प्रमुख ख्यात साहित्य  -  ख्यात का अर्थ होता है ख्याति अर्थात यह किसी राजा महाराजा की प्रशंसा मे लिखा गया ग्रंथ।   - ख्यात में अतिश्योक्ति में पूर्ण प्रशंसा की जाती है।   - राजस्थान के इतिहास मे 16 वीं शताब्दी के बाद के इतिहास में ख्यातों का महत्वपुर्ण स्थान है।   -  ख्यात विस्तृत इतिहास होता है जबकि ' वात ' संक्षिप्त इतिहास होता है।   - यह वंशावली व प्रशस्ति लेखन का विस्तृत रुप होता है।   - ख्यात साहित्य गद्य मे लिखा गया है।   - प्रतिभाशाली शासको की ख्यातें भी लिखी गयी , उदाहरण के लिये जोधपुर के महाराजा अजीतसिंह की ख्यात रची गयी। 

राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार

               राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार  कर्नल जेम्स टॉड, इंग्लैण्ड (1782 - 1835 ई.)  - कर्नल जेम्स टॉड ब्रिटिश निवासी थे जो 1800 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी में कार्य करने लगे।   - कर्नल जेम्स टॉड  1806 ई. के जून महिने में उदयपूर आया था।   - कर्नल जेम्स टॉड 1812 - 17 ई. तक लगातार राजस्थान भ्रमण करके ऐतिहासिक साम्रगी का संग्रह किया था।   - 8 मार्च 1818 को कर्नल जेम्स टॉड  मेवाड़ और हाड़ौती का पॉलिटिकल एजेंट ( दक्षिण - पश्चिमी राजपूताने का रेजीडेन्ट ) नियुक्त होकर उदयपूर पहूचां।