Skip to main content

राजस्थान रासो साहित्य से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

राजस्थान रासो साहित्य से  सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

RPSC, REET , PATWAR, TEACHER EXAM , ALL RAJASTHAN EXAM LEVEL के साहित्य से  सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न 

 प्र.01 ग्यारहवीं शताब्दी में जैन कवियों द्वारा कौनसा साहित्य रचा गया था ? 

उ.    रास साहित्य।  


प्र.02 रास , रासक , रासउ , रासु , रासलउ , नामक साहित्य से किस प्रकार के साहित्य के बारे में जानकारी प्राप्त              होती है ? 

उ.     प्रेम व श्रृंगारपरक साहित्य।  


प्र.03 वीरतापरक काव्यों को कौनसे साहित्य की संज्ञा दी गयी है ? 

उ.     रासो साहित्य।  


प्र.04 रासो साहित्य किस राज्य की देन है ? 

उ.     राजस्थान।  


प्र.05 रासो शब्द की व्यूत्पत्ति विद्वानों ने किन शब्दों से मानी है ? 

उ.     राजसूय , रहस्य , रसायण , राजादेश , राजयज्ञ , राजयश।  


प्र.06 पृथ्वीराज रासो साहित्य किसके द्वारा रचित है ? 

उ.     पृथ्वीराज चौहान के दरबारी कवि चन्दरबरदाई।  


प्र.07 पृथ्वीराज रासो साहित्य किस भाषा में लिखा गया है ? 

उ.     पिंगल भाषा। 


प्र.08 पृथ्वीराज रासो साहित्य के अधुरे भाग को पूर्ण किसने किया था ? 

उ      कवि चन्दरबरदाई के पुत्र जल्हण।  


प्र.09 चार राजपूत वंश यथा गुर्जर - प्रतिहार , परमार , सोलंकी ( चालुक्य ) एवं चौहानों की उत्पत्ति गुरु वशिष्ठ                     विश्वामित्र के आबू पर्वत के अग्निकुण्ड से बताई गयी है ये बात किस साहित्य में बताई गयी है ?

उ.    पृथ्वीराज रासो।  


प्र.10 किस साहित्य में संयोगिता हरण ए्वं तराईन युध्द का विशद वर्णन मिलता है ? 

उ.    पृथ्वीराज रासो।  


प्र.11 किस रासो साहित्य की ये विरोक्ति प्रचलित है " चार बांस चौबीस गज अंगुल अष्ठ प्रमाण , ता ऊपर सुल्तान है           मत चुके चौहाण " ? 

उ.    पृथ्वीराज रासो।


प्र.12 राजस्थानी के शीर्षस्थ कवि एवं हिन्दी के आदि कवि के रुप में प्रतिष्ठित साहित्यकार कौन है ? 

उ.    कवि चन्दरबरदाई।  


प्र.13 छत्रपति रासो साहित्य के रचनाकार कौन है ? 

उ.    काशी छंगाणी।  


प्र.14 छत्रपति रासो साहित्य में किस राज्य के इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है ?

उ.     बीकानेर।  


प्र.15छत्रपति रासो साहित्य की रचना कब की गयी थी ? 

उ.     1682 ई. के लगभग।  


प्र.16 छत्रपति रासो साहित्य में बीकानेर के किन राजाओं की जानकारी प्राप्त होती है ? 

उ.     राव बीका , लूणकरण , कल्याणमल , रायसिंह , सूरसिंह , व कर्णसिंह।  


प्र.17 मतीरे की राड़ का वर्णन किस साहित्य में मिलता है ? 

उ.     छत्रपति रासो साहित्य। 


प्र.18 मतीरे की राड़ किन किन के मध्य हुई थी ? 

उ.    बीकानेर के शासक कर्णसिंह व नागौर के शासक अमरसिंह।  


प्र.19 मतीरे की राड़ किस गांव की सीमा विवाद को लेकर हुई थी ? 

उ.    जाखणियॉं गॉंव। 


प्र.20 मतीरे की राड़ में अंतिम विजय किस शासक की हुई थी ? 

उ.     बीकानेर शासक कर्णसिंह।  


प्र.21 मुगल उत्तराधिकार युध्द ( 1658 ई. ) का वर्णन किस साहित्य में है ? 

उ.     छत्रपति रासो साहित्य।  


प्र.22 बीसलदेव रासो साहित्य के रचनाकार कौन थे ? 

उ.     नरपति नाल्ह । 


प्र.23 बीसलदेव चौहान तथा राजा भोज की पुत्री  राजमती की प्रेम कथा का वर्णन किस साहित्य में है ? 

उ.     बीसलदेव रासो साहित्य। 


प्र.24 रतन रासो साहित्य की रचना किसने की थी ? 

उ.     कुम्भकरण।  


प्र.25 शत्रुशाल रासो साहित्य की रचना किसने की थी ? 

उ.     कवि ड़ूंगरसी। 


प्र.26 बूंदी के इतिहास की जानकारी किस साहित्य से प्राप्त होती है ? 

उ.     शत्रुशाल रासो साहित्य।  


प्र.27 प्रताप रासो के रचनाकार कौन थे ? 

उ.     जाचीक जीवन।  


प्र.28 अलवर के संस्थापक राव राजा प्रतापसिंह के जीवन का वर्णन किस साहित्य में मिलता है ? 

उ.      प्रताप रासो साहित्य ।  


प्र.29 मानचित्र रासो साहित्य के रचनाकार कौन थे ? 

उ.     कवि नरोत्तम।  


प्र.30 मानचित्र रासो साहित्य में किस शासक के बारे में बताया गया है ? 

उ.     आमेर शासक मानसिंह प्रथम।  


प्र.31 कवि जोगीदास द्वारा रचित ग्रंथ कौनसा है ? 

उ.     महाराणा सुजाणसिंहजी रो रासो।  


प्र.32 राणा रासो साहित्य के रचनाकार कौन थे ? 

उ.     दयालदास ( दयाराम )।  


प्र.33लछिमनगढ़ रासा साहित्य के रचनाकार कौन थे ? 

उ.    कवि खुशाल। 


प्र.34 खुम्माण रासो साहित्य के रचनाकार कौन थे  ? 

उ.     दलपत विजय।  


प्र.35 सगत रासो के रचनाकार कौन थे ? 

उ.      गिरधर आसियां।  


प्र.36 हम्मीर रासो के रचनाकार कौन थे ?  

उ.     जोधराज।  


प्र.37 जसवंत रासो के रचनाकार कौन थे ?  

उ.      मुरारीदान।  


प्र.38 विजयपाल रासो के रचनाकार कौन थे ? 

उ.     नल्ल सिंह।  


प्र.39 पिगंल भाषा , करौली ( विजयगढ़ ) के यादव वंश एवं विजयपाल का वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है ? 

उ.     विजयपाल रासो। 


प्र.40 मारवाड़ के राठौड़ों विशेष कर जसवंत सिंह के इतिहास की जानकारी किस ग्रंथ से प्राप्त होती है ? 

उ.     जसवंत रासो।  


प्र.41 रणथम्भौर के हम्मीर देव चौहान एवं अलाउद्दीन खिलजी के युध्द का वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है ? 

उ.     हम्मीर रासो।   

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के महत्वपुर्ण प्राचीन अभिलेख | Rajasthan ke pramukh abhilekh

    राजस्थान के महत्वपुर्ण प्राचीन अभिलेख पुरातात्विक स्रोतों के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्रोत अभिलेख   हैं। इनमें वंशावली,  तिथि, विजय, दान, उपाधि, नियम, उप नियम,सामाजिक नियमावली अथवा आचार संहिता, विशेष घटना आदि का विवरण उत्कीर्ण करवाया जाता रहा है। जिन अभिलेखों में मात्र किसी शासक की उपलब्धियों की यशोगाथा होती है , उसे ‌‌'प्रशस्ति' कहते हैं। अभिलेखों के अध्ययन को 'ए‌‌पिग्राफी ' कहते हैं। अभिलेखों में शिलालेख, स्तंभ लेख, गुहालेख, मूर्ति लेख, पट्टलेख , आदि आते हैं अर्थात पत्थर, धातु आदि पर लिखे लेख सम्मिलित है। भारत में सबसे प्राचीन अभिलेख अशोक मौर्य के हैं जो प्राकृत मागधी भाषा एवं मुख्यतया ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं। शक शासक रूद्र दामन का जूनागढ़ अभिलेख भारत में पहला संस्कृत का अभिलेख हैं। राजस्थान के अभिलेखों की प्रमुख भाषा संस्कृत एवं राजस्थानी है। इनकी शैली गद्य -पद्य है तथा इनकी लिपि महाजनी एवं हर्षकालीन है,लेकिन नागरी लिपि को विशेष रूप से काम में लाया गया है। राजस्थान के इतिहास से सम्बन्धित प्रमुख अभिलेख निम्नलिखित है

राजस्थान इतिहास के प्रमुख ख्यात साहित्य

                          राजस्थान इतिहास के प्रमुख ख्यात साहित्य  -  ख्यात का अर्थ होता है ख्याति अर्थात यह किसी राजा महाराजा की प्रशंसा मे लिखा गया ग्रंथ।   - ख्यात में अतिश्योक्ति में पूर्ण प्रशंसा की जाती है।   - राजस्थान के इतिहास मे 16 वीं शताब्दी के बाद के इतिहास में ख्यातों का महत्वपुर्ण स्थान है।   -  ख्यात विस्तृत इतिहास होता है जबकि ' वात ' संक्षिप्त इतिहास होता है।   - यह वंशावली व प्रशस्ति लेखन का विस्तृत रुप होता है।   - ख्यात साहित्य गद्य मे लिखा गया है।   - प्रतिभाशाली शासको की ख्यातें भी लिखी गयी , उदाहरण के लिये जोधपुर के महाराजा अजीतसिंह की ख्यात रची गयी। 

राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार

               राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार  कर्नल जेम्स टॉड, इंग्लैण्ड (1782 - 1835 ई.)  - कर्नल जेम्स टॉड ब्रिटिश निवासी थे जो 1800 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी में कार्य करने लगे।   - कर्नल जेम्स टॉड  1806 ई. के जून महिने में उदयपूर आया था।   - कर्नल जेम्स टॉड 1812 - 17 ई. तक लगातार राजस्थान भ्रमण करके ऐतिहासिक साम्रगी का संग्रह किया था।   - 8 मार्च 1818 को कर्नल जेम्स टॉड  मेवाड़ और हाड़ौती का पॉलिटिकल एजेंट ( दक्षिण - पश्चिमी राजपूताने का रेजीडेन्ट ) नियुक्त होकर उदयपूर पहूचां।