Skip to main content

राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न 

RPSC, REET , PATWAR, TEACHER EXAM , ALL RAJASTHAN EXAM LEVEL के

राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न 

 प्र.०१  कर्नल जेम्स टॉड़ पहली बार राजस्थान में कहॉं आया था ? 

उ.     उदयपुर।  


प्र.०२ कर्नल जेम्स टॉड़ उदयपुर कब आया ? 

उ.     १८०६ ई. में जून माह ।  


प्र.०३ कर्नल जेम्स टॉड़ मेवाड़ और हाड़ौती का पॉलिटिकल एजेन्ट ( दक्षिण- पश्चिमी राजपूताने का रेजीडेन्ट ) कब नियुक्त हुआ ? 

उ.     ८ मार्च १८१८ ई.। 


प्र.०४ कर्नल जेम्स टॉड़ को सिरोही व मारवाड़ राज्यों का अतिरिक्त प्रभार कब दिया गया ? 

उ.     ३ नवम्बर १८१९ ई.।  


प्र.०५ कर्नल जेम्स टॉड़ के गुरु का नाम क्या था ? 

उ.     गुरु ज्ञानचन्द्र।


प्र.०६ कर्नल जेम्स टॉड़ की मृत्यु कब हुई थी ? 

उ.     १७ नवम्बर १८३५ ई.।  


प्र.०७ कर्नल जेम्स टॉड़ द्वारा रचित राजस्थान के इतिहास के संदर्भ में पुस्तक कौनसी थी ? 

उ.     एनॉल्स एण्ड एण्टीक्यूटीज ऑफ राजस्थान।  


प्र.०८ एनॉल्स एण्ड एण्टीक्यूटीज ऑफ राजस्थान का प्रकाशन कब हुआ था ? 

उ.     १८२९ ई.। 


प्र.०९ एनॉल्स एण्ड एण्टीक्यूटीज ऑफ राजस्थान पुस्तक कितने भागों में प्रकाशित हुई थी ? 

उ.     २।  


प्र.१० एनॉल्स एण्ड एण्टीक्यूटीज ऑफ राजस्थान द्वीतीय तथा ट्रेवल्स इन सेण्ट्रल एण्ड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ राजस्थान का प्रकाशन 

        कब हुआ था ?  

उ.    १८३६९ ई.।  


प्र.११ कर्नल जेम्स टॉड़ ने अपने यात्रा वृतान्त "  ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इंडिया " किसे समर्पित की थी ? 

उ.    अपने गुरु ज्ञानचन्द्र।


प्र.१२ एनॉल्स के प्रथम खण्ड में किसका वर्णन किया गया है ? 

उ.    राजपूताना की भौगौलिक स्थिति,शासकों की वंशावली , तातकालीन सामन्ती व्यवस्था व मेवाड़ का इतिहास।  


प्र.१३ एनॉल्स के द्वितीय खण्ड में किसका वर्णन किया गया है ? 

उ.    राजपूताना के विभिन्न राज्यों का क्रमबध्द इतिहास। 


प्र.१४ एनॉल्स के तीसरे खण्ड में किसका वर्णन किया गया है ? 

उ.     व्यक्तिगत अनुभव, राजपूती परम्परा , अंधविश्वासों , आदिवासियों , मंदिर - पुजारियों एवं गुजरात का इतिहास।  


प्र.१५ " राजपूताना में कोई छोटा राज्य भी शायद ही हो जिसमें थर्मोपाइले जैसा युध्द का मैदान न हो एवं लियानिडास जैसा वीर योध्दा पैदा ना 

         हुआ हो " यह कथन किसका है ? 

उ.    कर्नल जेम्स टॉड़ । 


प्र.१६ पहली बार वैज्ञानिक दृष्टिकोण से राजस्थान का इतिहास किसने लिखा था ? 

उ.     कर्नल जेम्स टॉड़ । 

प्र.१७ राजस्थान के इतिहास का पितामह किसे कहा जाता है ? 

उ.     कर्नल जेम्स टॉड़।  


प्र.१८ कर्नल जेम्स टॉड़ के इतिहास के प्रथम भाग को सर्वप्रथम हिन्दी में प्रकाशन किसने व कब किया था ? 

उ.     पं. बलदेव प्रसाद मिश्र व १९०७-०९। 


प्र.१९ कर्नल जेम्स टॉड़ के इतिहास के द्वितीय भाग को सर्वप्रथम हिन्दी में प्रकाशन किसने व कब किया था ?

उ.     पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र व मुंशी देवी प्रसाद। 


प्र.२० कर्नल जेम्स टॉड़ के इतिहास के दोनो भागो को एक ही भाग में प्रकाशित किसने किया व कब किया ? 

उ.    श्री केशवकुमार ठाकुर व १९६१। 


प्र.२१ डॉ. एल. पी. टैसीटोरी की राजस्थान इतिहास के संकलन में सहायता किसने कि थी ? 

उ.    रामकरण आसोपा।  


प्र.२२ डॉ. एल. पी. टैसीटोरी की कार्यस्थली क्या थी ? 

उ.     बीकानेर।  


प्र.२३ डॉ. एल. पी. टैसीटोरी की कब्र कहॉं बनी हुई है ? 

उ.     बीकानेर।  


प्र.२४ बीकानेर महाराजा गंगासिंह ने डॉ. एल. पी. टैसीटोरी को किस इतिहास के सर्वेक्षण एवं संग्रह का कार्य सोपा था ? 

उ.     राजस्थान के चारण साहित्य । 


प्र.२५ डॉ. एल. पी. टैसीटोरी की कि मुलाकात किस जैन आचार्य से हुई थी ? 

उ.     जैन आचार्य विजयधर्म सूरि । 


प्र.२६ डॉ. एल. पी. टैसीटोरी ने राजस्थान इतिहास पर कौनसे दो ग्रंथ लिखे थे ? 

उ.     प्रथम ' राजस्थानी चारण साहित्य एवं ऐतिहासिक सर्वे " तथा द्वितीय " पश्चिमी राजस्थानी का व्याकरण। 


प्र.२७ डॉ. एल. पी. टैसीटोरी की प्रसिध्द पुस्तक कौनसी है ? 

उ.     ए डिस्क्रीप्टिव केटलॉग ऑफ द बार्डिक एण्ड हिस्टोरिकल क्रोनिकल्स। 


प्र.२८ रामचरित मानस , रामायण एवं महाभारत ग्रंथो का इटली भाषा में अनुवाद किसने किया था ? 

उ.     डॉ. एल. पी. टैसीटोरी।  


प्र.२९ ' बेलि क्रिसन रुक्मिणी री ' और ' राव जैतसी रो छन्द ' के संपादन का कार्य किसने किया था ? 

उ.     डॉ. एल. पी. टैसीटोरी।  


प्र.३० सरस्वती और दृषद्वती घाटी की पूर्व हड़प्पा कालीबंगा सभ्यता की खोज कार्य सर्वप्रथम किसने किया था ? 

उ.    डॉ. एल. पी. टैसीटोरी।  


प्र.३१ रंगमहल , बडोपल , रतनगढ़ आदि पुरातात्विक स्थलों की खोज किसने कि थी ? 

उ.    डॉ. एल. पी. टैसीटोरी।  


प्र.३२ जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन द्वारा रचित वह ग्रंथ कौनसा है जिसमें राजस्थानी भाषाओं का विस्तृत सर्वेक्षण है ? 

उ.     Linguitstic survey of India । 


प्र.३३ राजस्थानी बोलियों का प्रथम वर्णात्मक दिग्दर्शन जे. ए. ग्रियर्सन ने किसमें व कितने खण्डों में किया था ? 

उ.     आधुनिक भारतीय भाषा विषयक विश्व कोश व दो खण्ड।  


प्र.३४ अबुल फजल का जन्म कहॉं पर हुआ ? 

उ.     आगरा।  


प्र.३५ अबुल फजल ने अकबर कालीन कौनसा इतिहास लिखा व कितने भागों में लिखा ?

उ.      अकबरनामा व तीन भाग।  


प्र.३६ अकबरनामा के एक भाग का नाम किया है ? 

उ.     ऐने अकबरी।  


प्र.३७  भीनमाल निवासी प्रसिध्द कवि माघ द्वारा रचित ग्रंथ कौनसा है ? 

उ.     शिशुपाल वध।  

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के महत्वपुर्ण प्राचीन अभिलेख | Rajasthan ke pramukh abhilekh

    राजस्थान के महत्वपुर्ण प्राचीन अभिलेख पुरातात्विक स्रोतों के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्रोत अभिलेख   हैं। इनमें वंशावली,  तिथि, विजय, दान, उपाधि, नियम, उप नियम,सामाजिक नियमावली अथवा आचार संहिता, विशेष घटना आदि का विवरण उत्कीर्ण करवाया जाता रहा है। जिन अभिलेखों में मात्र किसी शासक की उपलब्धियों की यशोगाथा होती है , उसे ‌‌'प्रशस्ति' कहते हैं। अभिलेखों के अध्ययन को 'ए‌‌पिग्राफी ' कहते हैं। अभिलेखों में शिलालेख, स्तंभ लेख, गुहालेख, मूर्ति लेख, पट्टलेख , आदि आते हैं अर्थात पत्थर, धातु आदि पर लिखे लेख सम्मिलित है। भारत में सबसे प्राचीन अभिलेख अशोक मौर्य के हैं जो प्राकृत मागधी भाषा एवं मुख्यतया ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं। शक शासक रूद्र दामन का जूनागढ़ अभिलेख भारत में पहला संस्कृत का अभिलेख हैं। राजस्थान के अभिलेखों की प्रमुख भाषा संस्कृत एवं राजस्थानी है। इनकी शैली गद्य -पद्य है तथा इनकी लिपि महाजनी एवं हर्षकालीन है,लेकिन नागरी लिपि को विशेष रूप से काम में लाया गया है। राजस्थान के इतिहास से सम्बन्धित प्रमुख अभिलेख निम्नलिखित है

राजस्थान इतिहास के प्रमुख ख्यात साहित्य

                          राजस्थान इतिहास के प्रमुख ख्यात साहित्य  -  ख्यात का अर्थ होता है ख्याति अर्थात यह किसी राजा महाराजा की प्रशंसा मे लिखा गया ग्रंथ।   - ख्यात में अतिश्योक्ति में पूर्ण प्रशंसा की जाती है।   - राजस्थान के इतिहास मे 16 वीं शताब्दी के बाद के इतिहास में ख्यातों का महत्वपुर्ण स्थान है।   -  ख्यात विस्तृत इतिहास होता है जबकि ' वात ' संक्षिप्त इतिहास होता है।   - यह वंशावली व प्रशस्ति लेखन का विस्तृत रुप होता है।   - ख्यात साहित्य गद्य मे लिखा गया है।   - प्रतिभाशाली शासको की ख्यातें भी लिखी गयी , उदाहरण के लिये जोधपुर के महाराजा अजीतसिंह की ख्यात रची गयी। 

राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार

               राजस्थान इतिहास के आधुनिक इतिहासकार  कर्नल जेम्स टॉड, इंग्लैण्ड (1782 - 1835 ई.)  - कर्नल जेम्स टॉड ब्रिटिश निवासी थे जो 1800 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी में कार्य करने लगे।   - कर्नल जेम्स टॉड  1806 ई. के जून महिने में उदयपूर आया था।   - कर्नल जेम्स टॉड 1812 - 17 ई. तक लगातार राजस्थान भ्रमण करके ऐतिहासिक साम्रगी का संग्रह किया था।   - 8 मार्च 1818 को कर्नल जेम्स टॉड  मेवाड़ और हाड़ौती का पॉलिटिकल एजेंट ( दक्षिण - पश्चिमी राजपूताने का रेजीडेन्ट ) नियुक्त होकर उदयपूर पहूचां।