पुरालेखीय स्रोत से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न
RPSC, REET , PATWAR, TEACHER EXAM , ALL RAJASTHAN EXAM LEVEL के पुरालेखीय स्रोत से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न
प्र.01 पुरालेखीय किस अंग्रेजी शब्द का हिन्दी रुपान्तर है ?
उ. Archives।
प्र.02 राजस्थान का पहला शासक कौन था जिसने मुगल सम्राट हुमायूं के पुस्तकालायाध्यक्ष को नियुक्त किया था ?
उ. मारवाड़ का मालदेव।
प्र.03 वह पुस्तकालायाध्यक्ष कौन था जिसे प्रथम बार मारवाड़ का शासक मालदेव ने नियुक्त किया था ?
उ. मुल्ला सूर्ख।
प्र.04 19वीं एवं 20 वीं शताब्दी का साहित्य जो कि पुर्ण साहित्य था कहॉं पर सुरक्षित रखा गया है ?
उ. राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली एवं राजस्थान राजकीय पुरा अभिलेखागार बीकानेर।
प्र.05 राजस्थान से सम्बंधित फरमान , मंसुर , निशान , खरीता , वकील रिर्पोट , बहियॉं कहॉं संरक्षित है ?
उ. राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली एवं राजस्थान राजकीय पुरा अभिलेखागार बीकानेर।
प्र.06 राजस्थान में पुरालेखीय साम्रगी कितनी भाषाओं में लिपिबध्द है ?
उ. तीन।
प्र.07 फरमान , मंसुर व रुक्के किसके द्वारा जारी किये जाते थे ?
उ. सम्राट।
प्र.08 फरमान , मंसुर व रुक्के किनको जारी किये जाते थे ?
उ. शाही वंश के लोगों के नाम , सम्राट के अधीन मनसबदारों तथा विदेशी शासकों के नाम जारी होते थे।
प्र.09 फरमान , मंसुर व रुक्के पर क्या क्या निशानिंया होती थी ?
उ. सम्राट का तुगश , सम्राट के दायें हाथ का पंजा अथवा सम्राट द्वारा लिखी स्वंय की पंक्तियां।
प्र.10 हस्बुल हुक्म , इंशा व रुक्केयात किसके द्वारा जारी किये जाते थे ?
उ. सम्राट की आज्ञा से मुगल पदाधिकारी।
प्र.11 महाराजा द्वारा अपने अधीनस्थ को जो आदेश जारी किया जाता था क्या कहलाता था ?
उ. परवाना ।
प्र.12 बादशाह के परिवार के किसी सदस्य द्वारा मनसबदारों को अपनी मोहर के साथ जो आदेश जारी किये जाते थे क्या कहलाये ?
उ. निशान।
प्र.13 देशी शासकों , मराठों , पिण्डारियों , मुगल दरबार एवं पड़ोसी राज्यों के साथा शासन संबंधी पत्र व्यवहार क्या कहलाया ?
उ. खतूत महाराजगान व अहलकारान।
प्र.14 एक राजा का दूसरे राजा के साथ पत्र व्यवहार क्या कहलाता था ?
उ. खरीता।
प्र.15 वस्तुओं के निर्माण , क्रय , राजकीय विभागों के सामान की खरीद और संग्रह से सम्बंधित कार्य की जानकारी किसमें प्राप्त होती है ?
उ. खानसामा।
प्र.16 बादशाह की मौजूदगी में शहजादे द्वारा जारी किया गया आदेश क्या कहलाता था ?
उ. मन्सूर।
प्र.17 उत्तराधिकार युध्द (1658 ई. ) के समय शाहजादा औरंगजेब ने अपने हस्ताक्षरित शाही आदेश जारी किये थे क्या कहलाये ?
उ. मन्सूर।
प्र.18 राज्य के अधिकारियों के मध्य पत्र व्यवहार को किया कहा जाता था ?
उ. रुक्का।
प्र.19 मुगल सम्राट अपने अधीनस्थ राजा को जागीर प्रदान करता था क्या कहलाती थी ?
उ. सनद।
प्र.20 जिन बहियों से राजा की हकीकत ज्ञात होती थी कोनसी बहि कहलाती थी ?
उ. हकीकत बहि।
प्र.21 प्रमुख व्यक्तियों से प्राप्त पत्रों की प्रतिलिपियॉं जिन बहियों से प्राप्त हुई है क्या कहलाती थी ?
उ. खरीता बहि।
प्र.22 बीकानेर पुरालेखागार से ्कोनसी बहियॉं प्राप्त हुई है ?
उ. ब्याज की बहियॉं एवं कमठाना बहियॉं ।
प्र.23 राज्य की आय- व्यय , अधिकारियों की नियुक्ति , प्रदत्त पट्टे , परवाने की जानकारी किससे प्राप्त होती थी ?
उ. दस्त्री रेकार्ड।
प्र.24 जोधपुर के शासकों ने कौन - कौनसे आदेश जारी किये थे किस बहि से पता चलते है ?
उ. ओहया बहि।
प्र.25 राजप्रासाद बनाने में खर्च तथा दैनिक मजदूरी का वर्णन किस प्रकार की बहि से पता चलता है ?
उ. कमठाना बहि।
प्र.26 मेवाड़ राज्य के वार्षिक आय - व्यय का ज्ञान जिन अभिलेखों से होता है क्या कहलाते है ?
उ. पड़ाखा बहियॉं।
प्र.27 मेवाड़ राज्य के सम्पूर्ण आय -व्यय का लेखा जोखा जो विभाग तैयार करता था कौनसा विभाग था ?
उ. हिसाब दफ्तर।
प्र.28 शासकों की आज्ञाएं किसमें संग्रहित है ?
उ. तलकी।
प्र.29 राज्यों की आय , परगनों व गांवों की आर्थिक स्थिति , युध्द अभियान आदि का ज्ञान किससे होता है ?
उ. मुल्की।
प्र.30 राजस्व संबंधी पत्र का ज्ञान किससे होता है ?
उ. जमाबन्दी।
Comments
Post a Comment